शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियन ह्यूम पाइप की JV को तेलंगाना सरकार से ऑर्डर मिला

इंडियन ह्यूम पाइप को तेलंगाना सरकार से ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर 1137 करोड़ रुपये का मिला है।

 यह ऑर्डर ज्वाइंट वेंचर (JV) यानी संयुक्त उपक्रम को मिला है। यह संयुक्त उपक्रम इंडियन ह्यूम पाइप, AMR India Limited (AMRIL) और शोडा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड (SCPL) को मिला है। यह ऑर्डर तेलंगाना में वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट और सीवरेज प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर AMRUT 2.0 योजना के तहत मिला है। कुल ऑर्डर में 20% यानी करीब 277.5 करोड़ रुपये का काम इंडियन ह्यूम पाइप के जिम्मे है। इसके लिए बुधवार को कंपनी को लेटर ऑफ एक्सेप्टेंस (LoA) मिला है। यह प्रोजेक्ट तेलंगाना सरकार की पब्लिक हेल्थ ऐंड म्यूनिसिपल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से मिला है। इस प्रोजेक्ट को 24 महीनों में पूरा करना है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी की AMRIL और SCPL के साथ बने संयुक्त उपक्रम को AMRUT 2.0 योजना के तहत तेलंगाना सरकार से ऑर्डर मिला है। ऑर्डर के दम पर इंडियन ह्यूम पाइप का शेयर गुरुवार को 16.10% चढ़ कर 274.05 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

(शेयर मंथन, 14 मार्च 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!