शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेल विकास निगम लिमिटेड को पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला

रेल विकास निगम लिमिटेड यानी आरवीएनएल (RVNL) को पुणे मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी को इस प्रोजेक्ट के लिए 339 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

आपको बता दें कि आरवीएनएल एक सरकारी कंपनी है जो रेल मंत्रालय के तहत काम करती है। आरवीएनएल को महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड से 15 मार्च यानी शुक्रवार को ऑर्डर मिला है। कंपनी को रेल प्रोजेक्ट के लिए एलओए (LoA) यानी टेलर ऑफ एक्सेप्टेंस मिला है। कंपनी को इस ऑर्डर के तहत एलिवेटेड वायाडक्ट के निर्माण और डिजाइन का काम पूरा करना होगा। इस रेल लाइन की लंबाई 4.519 किलोमीटर है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक इस लाइन का काम पुणे मेट्रो रेल नेटवर्क से जुड़ा है। इश प्रोजेक्ट को पूरा करने की तारीख 130 हफ्ते रखी गई है। तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 6.24% गिरकर 358.57 करोड़ रुपये रहा था। वहीं आय 6.4% गिर कर 4689.3 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का शेयर 0.84% चढ़ कर 245.55 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 16 मार्च, 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख