शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेलटेल को करीब 482 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले

सरकारी क्षेत्र की रेल पीएसयू रेलटेल को लगातार ऑर्डर पर ऑर्डर मिल रहे हैं। इसी कड़ी में कंपनी को बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल से ऑर्डर मिला है।

 रेलटेल को बिहार सरकार से 130 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर यानी एसपीडी (SPD) से मिला है। यह ऑर्डर बीईपीसी (BEPC) से जुड़ा हुआ है। इससे पहले कंपनी को ओडिशा कंप्यूटर एप्लीकेशन सेंटर यानी ओसीएसी (OCAC) से ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर की रकम 113.46 करोड़ रुपये है। इससे पहले मार्च के शुरुआती हफ्तों में ओडिशा से वर्क ऑर्डर मिला है। यह वर्क ऑर्डर मौजूदा कमांड कंट्रोल सेंटर के अपग्रेडेशन के लिए मिला है। यह ऑर्डर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी से मिला है। मौजूदा कमांड कंट्रोल सेंटर को यूनिफाइड यानी एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर में तब्दील करना है। साथ हीं इंटेलीजेंट एनफोर्समेंट मैनेजमेंट सिस्टम यानी आईएमएस (IEMS)को लागू करना भी इस ऑर्डर के तहत शामिल है। इसके साथ ही कंपनी को बीएमसी (BMC) यानी म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ ग्रेटर मुंबई से करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। ऑर्डर के तहत स्वास्थ्य विभाग के लिए हेल्थ मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम यानी एचएमआईएस (HMIS) की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग, कमीशनिंग के साथ साथ ऑपरेशंस और रख-रखाव की भी जिम्मेदारी है। रेलटेल का शेयर 0.93% चढ़ कर 354 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 18 मार्च, 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख