शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेबीएम (JBM) ऑटो की सब्सिडियरी को 1390 ईवी बसों के लिए ऑर्डर मिला

जेबीएम (JBM) ऑटो की सब्सिडियरी (JBM Ecolife Mobility Pvt. Ltd) जेबीएम इकोलाइफ मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड को ईवी बसों के लिए ऑर्डर मिला है।

 कंपनी को 1390 ईवी (EV) यानी बिजली से चलने वाली बसों के लिए ऑर्डर मिला है। कंपनी को ईवी बसों के लिए 7500 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह कॉन्ट्रैक्ट 12-18 महीनों में पूरा करना होगा। कंपनी की सब्सिडियरी ने इलेक्ट्रिक बस ऑर्डर के लिए मंगाए गए टेंडर के लिए L1 बिडर घोषित किया गया है। कंपनी ने बस ऑपरेटर को खरीद, सप्लाई, ऑपरेशन और रख-रखाव के लिए ऑर्डर मिला है। इसके साथ ही 1390 ई-बसों से जुड़े इलेक्ट्रिक और सिविल कामों को भी पूरा करना होगा। कंपनी को यह ऑर्डर पीएम ई बस सेवा स्कीम के तहत मिला है। कंपनी ने ईवी बस कारोबार के लिए कंपनी ने सब्सिडियरी का गठन किया है। इस सब्सिडियरी में कंपनी की 85% हिस्सेदारी है। कंपनी का लक्ष्य इस साल 1000-1500 बसों की आपूर्ति का लक्ष्य है। कंपनी ने 9 महीनों में 700 बसों की आपूर्ति कर दी है। कंपनी का शेयर पिछले 12 महीनों में 225% तक चढ़ा है। कंपनी 1.12% चढ़ कर 1896.80 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

(शेयर मंथन, 19 मार्च, 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!