शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अल्ट्राटेक सीमेंट को सीसीआई से केसोराम सीमेंट के अधिग्रहण के लिए मंजूरी

अल्ट्राटेक सीमेंट को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग यानी सीसीआई (CCI) से केसोराम सीमेंट के अधिग्रहण के लिए मंजूरी मिली है। अल्ट्राटेक सीमेंट ने नवंबर 2023 में केसोराम सीमेंट के अधिग्रहण का ऐलान किया था।

 कंपनी बीके बिड़ला ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी केसोराम इंडस्ट्रीज का अधिग्रहण करने को तैयार है। यह पूरी तरह से शेयर डील के जरिए होगा। केसोराम इंडस्ट्रीज केसोराम सीमेंट कारोबार के तहत ग्रे सीमेंट का उत्पादन करती है। कंपनी की ओर से 30 नवंबर 2023 को जारी प्रेस रिलीज में कंपोजिट आधार पर अधिग्रहण की जानकारी दी थी। इसमें कंपनी ने केसोराम इंडस्ट्रीज के ग्रे सीमेंट कारोबार के अधिग्रहण की बात कही थी। कंपनी के इस अधिग्रहण को सीसीआई से मंजूरी मिल गई है। आपको बता दें कि अल्ट्राटेक पहले से ही ग्रे सीमेंट के उत्पादन और बिक्री का काम करती है। इसके अलावा भारत में व्हाइट सीमेंट, रेडी मिक्स कंक्रीट, क्लिंकर और बिल्डिंग प्रोडक्ट्स के कारोबार में है। कंपनी भारत में बिल्डिंग सॉल्यूसंस से जुड़े कारोबार भी करती है। आपको बता दें कि अल्ट्राटेक सीमेंट ग्रासिम इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनी है। कंपनी ने 7600 करोड़ रुपये के वैल्युएशन पर अधिग्रहण के लिए तैयार हुई थी। इस रकम में केसोराम सीमेंट के ऊपर बाकी कर्ज भी शामिल है। कंपनी का शेयर 0.33% चढ़ कर 9484.55 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।


(शेयर मंथन, 20 मार्च 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!