शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एक्साइड इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी को इनकम टैक्स से डिमांड नोटिस

एक्साइड इंडस्ट्रीज के लिए बुरी खबर है। कंपनी की सब्सिडियरी सीएमएल (CML) यानी क्लोराइड मेटल लिमिटेड को इनकम टैक्स से डिमांड नोटिस मिला है।

 कंपनी की सब्सिडियरी को यह डिमांड नोटिस वित्त वर्ष 2022-23 के लिए मिला है। आपको बता दें कि बैटरी बनाने वाली कंपनी एक्साइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड यानी ईआईएल (EIL) ने एक्सचेंज को जानकारी दी कि सब्सिडियरी सीएमएल को एसेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए टैक्स डिमांड का नोटिस मिला है। यह रकम 133.03 करोड़ रुपये की है। सीएमएल इनकम टैक्स की ओर से मिले नोटिस का आकलन कर रही है। इसके बाद नोटिस पर उचित कदम उठाएगी। उठाए गए कदमों में कंपनी की ओर से नोटिस के खिलाफ अपील भी शामिल है। हालांकि कंपनी का कहना है कि इस नोटिस का कारोबार, वित्तीय और ऑपरेशन पर कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा। एक्साइड इंडस्ट्रीज ने जानकारी दी कि कंपनी ने इक्विटी शेयर कैपिटल के सब्सक्रिप्शन के जरिए 110 करोड़ का निवेश किया है। यह राइट्स आधार पर किया गया है। हालाकि इस निवेश के बाद भी ईआईएल की शेयरहोल्डिंग 100% ही रहेगी। एक्साइड इंडस्ट्री का शेयर 0.46% चढ़ कर 307.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 22 मार्च, 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!