शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जायडस लाइफसाइंसेज के अहमदाबाद इकाई को यूएसएफडीए से 4 आपत्तियां जारी

दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से झटका लगा है। जायडस लाइफसाइंसेज के अहमदाबाद स्थित इकाई को यूएसएफडीए से 4 आपत्तियां जारी हुई है।

 यूएसएफडीए की ओर से जारी आपत्तियों पर कंपनी का कहना है कि डाटा इंटीग्रीटी से जुड़ा कोई आपत्ति नहीं है। आम तौर पर इस तरह की चिंताएं कंपनियों के लिए बड़ी मानी जाती है। जायडस लाइफसाइंसेज ने 27 मार्च यानी बुधवार को एक्सचेंज को जानकारी देते हुए कहा है कि हाल ही में अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर ने अहमदाबाद के स्पेशल इकोनॉमिक जोन यानी एसईजेड (SEZ) स्थित ऑन्को इंजेक्टेबल मैन्युफैक्चरिंग इकाई की जांच की थी। अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर ने इकाई की जांच 18 मार्च से लेकर 27 मार्च के दौरान की है। जांच के बाद यूएसएफडीए ने इकाई को 4 आपत्तियां जारी की है। यह जांच इकाई के सीजीएमपी (cGMP) को लेकर की गई थी। कंपनी के मुताबिक यूएसएफडीए से मिलकर आपत्तियों को दूर करने का प्रयास करेगी। कंपनी का शेयर 1.71% गिर कर 999.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 27 मार्च, 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!