शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सनटेक रियल्टी ने बेनेट कोलमैन को 29 साल के लिए लीज पर दी इमारत

मुंबई स्थित रियल्टी कंपनी सनटेक रियल्टी ने मुंबई इमारत को लीज पर देने का फैसला किया है। कंपनी ने लंबी अवधि के लिए लीज को लेकर समझौता किया है।

 कंपनी यह इमारत Bennett Coleman यानी बेनेट कोलमैन को 29 साल के लिए लीज पर देगी। लीज से जुड़ा यह दूसरा सौदा मुंबई के बांद्रा-कुर्ला जंक्शन के पास है। मंगलवार को एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी ने अपने एन्युटि इनकम कारोबार का विस्तार किया है। कंपनी ने 2 लाख वर्ग फीट जमीन करीब 300 प्रति वर्ग फीट की दर से कारपेट एरिया आधार पर दिया है। कंपनी को इस लीज से 29 साल के दौरान करीब 2000 करोड़ रुपये आय होने की उम्मीद है। इससे पहले कंपनी ने BKC51 को Upgrad (अपग्रेड) को पिछले साल मार्च में 29 साल के लिए दिया था। सनटेक रियल्टी के अध्यक्ष कमल चेतन ने कहा कि इन दोनों प्रॉपर्टी को लीज पर देने से निवेशित पूंजी से 30 फीसदी का रिटर्न मिलने की उम्मीद है। कंपनी का शेयर 1% फीसदी चढ़ कर 430.15 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 2 अप्रैल, 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख