शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

HDFC बैंक के जमा में सालाना आधार पर 26.4% की बढ़ोतरी

HDFC बैंक ने चौथी तिमाही के कारोबारी अपडेट जारी किए हैं। सालाना आधार पर कंपनी के जमा में 26.4% की बढ़ोतरी हुई है और यह 18.8 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 23.8 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

 वहीं तिमाही आधार पर जमा में 7.5% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं बैंक के रिटेल डिपॉजिट में 27.8% की वृद्धि हुई है वहीं तिमाही आधार पर 6.9% की बढ़ोतरी हुई है और यह 12.8 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वहीं थोक जमा में 19.4% की सालाना वृद्धि हुई है जबकि तिमाही आधार पर 10.9% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। घरेलू रिटेल लोन में 108.9% की वृद्धि हुई है जबकि तिमाही आधार पर इसमें 3.7% की वृद्धि दर्ज हुई है। वहीं बैंक के व्यावसायिक और ग्रामीण बैंकिंग लोन में 24.6% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं तिमाही आधार पर 4.2% की वृद्धि देखी गई है। कॉरपोरेट और दूसरे होलसेल लोन में 4.1% की वृद्धि देखी गई है। वहीं तिमाही आधार पर इसमें 2.2% की गिरावट देखने को मिली है। वहीं बैंक के ग्रॉस एडवांसेज में 55.4% की बढ़ोतरी देखी गई है और यह 25.08 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं तिमाही आधार पर 1.6% की वृद्धि देखी गई है। वहीं तिमाही आधार पर CASA रेश्यो 37.74% से बढ़कर 38.2% हो गया है। 31 मार्च तक CASA जमा 9.09 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं तिमाही आधार पर CASA जमा 8.8% बढ़कर 7.34 लाख करोड़ रुपये हो गया है। HDFC बैंक का शेयर 3.06% चढ़ कर 1527.60 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है। 

(शेयर मंथन, 4 अप्रैल, 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख