शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आरबीएल (RBL) बैंक के जमा में सालाना आधार पर 22% की बढ़ोतरी

निजी सेक्टर की बैंक आरबीएल (RBL) बैंक ने चौथी तिमाही के बिजनेस अपडेट जारी किए हैं। बैंक के जमा में सालाना आधार पर देखी गई है, वहीं तिमाही आधार पर 12% की वृद्धि दर्ज हुई है।

 वहीं बैंक के एडवांस में सालाना आधार पर 19% की वृद्धि दर्ज हुई है, जबकि तिमाही आधार पर ग्रॉस एडवांस 5% से बढ़ा है। बैंक के कासा (CASA) यानी करेंट अकाउंट, सेविंग अकाउंट रेश्यो पिछले साल के 37.4% के मुकाबले 35.2% रहा है। पिछली तिमाही में कासा रेश्यो 33.8% रहा था। बैंक ने रिटेल और होलसेल एडवांस में बढ़ोतरी को बरकरार रखा है। बैंक के रिटेल सेगमेंट का प्रदर्शन शानदार रहा है और इसमें सालाना आधार पर बढ़ोतरी 29% की रही है। होलसेल एडवांस में 7% तो कमर्शियल बैंकिंग में 17% की वृद्धि दर्ज हुई है। जहां तक कंपनी के कुल जमा और ग्रॉस एडवांस में बढ़ोतरी से शेयर में तेजी देखने को मिली। बैंक का शेयर 0.81% चढ़ कर 254.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।  

(शेयर मंथन, 4 अप्रैल, 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख