शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चौथी तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा के वैश्विक कारोबार का शानदार प्रदर्शन

बैंक ऑफ बड़ौदा ने चौथी तिमाही के अपडेट जारी किए हैं। बैंक का वैश्विक जमा तिमाही आधार पर 12.45 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 13.27 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

 पिछले साल यह आंकड़ा 12.03 लाख करोड़ रुपये था। वहीं घरेलू जमा 11.29 लाख करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के वैश्विक कारोबार और एडवांसेज में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। बैंक का वैश्विक कारोबार तिमाही आधार पर 22.94 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 24.16 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वहीं सालाना आधार पर यह 21.73 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 22.94 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वैश्विक स्तर पर एडवांसेज तिमाही आधार पर 10.49 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 10.90 लाख करोड़ रुपये हो गया है। पिछली तिमाही में यह आंकड़ा 9.70 लाख करोड़ रुपये है। वहीं घरेलू स्तर पर एडवांसेज तिमाही आधार पर 8.62 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 8.97 लाख करोड़ हो गया है। वहीं पिछले साल एडवांसेज 7.96 लाख करोड़ रुपये था। घरेलू रिटेल एडवांस तिमाही आधार 2.03 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2.14 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वहीं पिछले साल यह आंकड़ा 1.78 लाख करोड़ रुपये था। बैंक का शेयर 0.20% गिर कर 268.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।  

(शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख