शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूको बैंक के कुल कारोबार में 9.62% की बढ़ोतरी

यूको बैंक ने सोमवार यानी 8 अप्रैल को चौथी तिमाही के कारोबारी अपडेट जारी किए हैं। कंपनी ने कुल कारोबार, एडवांसेज या जमा सभी सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। यही नहीं बैंक के कासा रेश्यो में भी सुधार देखने को मिला है।

 बैंक का कुल कारोबार तिमाही आधार पर 4.35 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 4.50 लाख करोड़ रुपये हो गया है। वहीं सालाना आधार पर यह 4.11 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 4.50 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंचा है। बैंक के कुल कारोबार में सालाना आधार पर 9.62 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं बैंक का कुल एडवांसेज 15.92 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ सालाना आधार पर 1.62 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 1.87 लाख करोड़ रुपये हो गया है। पिछली तिमाही में कुल एडवांस 1.79 लाख करोड़ रुपये था। बैंक का कुल जमा 5.53 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2.49 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2.63 लाख करोड़ रुपये हो गया है। बैंक के घरेलू एडवांस में सालाना आधार पर 16.62 फीसदी की वृद्धि हुई है और यह 1.39 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 1.63 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं घरेलू जमा में भी 3.83 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 2.41 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2.50 लाख करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर घरेलू कासा (CASA) रेश्यो 39.25 फीसदी से घटकर 37.82 फीसदी हो गया है। तिमाही आधार पर नकजी जमा रेश्यो 71.20 फीसदी से घटकर 64.82 फीसदी हो गया है। यूको बैंक का शेयर 0.81 फीसदी चढ़ कर 56.25 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 9 अप्रैल 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!