शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सब्सिडियरी में अदाणी Esyasoft स्मार्ट सॉल्यूशंस 49% हिस्सा खरीदेगी

अदाणी एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी अदाणी Esyasoft स्मार्ट सॉल्यूशंस का हिस्सा खरीदेगी। कंपनी की सब्सिडियरी 49% हिस्से का अधिग्रहण करेगी।

आपको बता दें कि शुक्रवार को अदाणी ग्लोबल लिमिटेड ने 49% हिस्से के अधिग्रहण का फैसला लिया है। यह अधिग्रहण यूएई की Esyasoft Holding Ltd से करेगी। कंपनी की सब्सिडियरी अदाणी Esyasoft स्मार्ट सॉल्यूशंस का Esyasoft Holding Ltd में मौजूद हिस्से का अधिग्रहण करेगी। । अदाणी ग्लोबल मॉरिशस स्थित अदाणी एंटरप्राइजेज की सब्सिडियरी कंपनी है। हिस्सा अधिग्रहण के लिए कंपनी ने यूएई की Esyasoft Holding Ltd के साथ शेयरहोल्डर्स समझौता किया है जिसके तहत 49% हिस्से का अधिग्रहण किया जाएगा। कंपनी ने यह जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। हिस्सा खरीद के लिए समझौता 12 अप्रैल यानी शुक्रवार को हुआ है। इस अधिग्रहण के बाद स्मार्ट सॉल्यूशंस के विकास का रास्ता खुल जाएगा। इससे कंपनी स्मार्ट मीटरिंग सॉफ्टवेयर लोड पूर्वानुमान, रेवेन्यू मैक्सिमाइजेशन के अलावा दूसरे एफिशिएंसी आधारित सॉफ्टवेयर उत्पाद विकसित करेगी। इसके साथ ही यूटिलिटीज के लिए भी सॉल्यूशंस भी विकसित करेगी जिसकी बिक्री भारत के अलावा विदेशी बाजार में भी करेगी। समझौते के तहत अदाणी Esyasoft स्मार्ट सॉल्यूशंस में अदाणी और Esyasoft Holding की क्रमश 49% और 51% हिस्सेदारी होगी। अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 0.99% गिर कर 3209.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 13 अप्रैल, 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!