शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चौथी तिमाही में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का मुनाफा 27% गिरा

टाटा ग्रुप की कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी टाटा कंज्यूमर ने मंगलवार को चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं।

 कंपनी के मुनाफे में 27% की गिरावट आई है। मुनाफा 290 करोड़ रुपये से घटकर 212 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। मुनाफे में गिरावट की वजह अतिरिक्त घाटे के 6 करोड़ रुपये से बढ़कर 216 करोड़ रुपये होना रहा। वहीं आय में 9% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। आय 3618 करोड़ रुपये से बढ़कर 3927 करोडज़ रुपये रही है। कंपनी के ग्रॉस मार्जिन में भी वृद्धि दर्ज हुई है। ग्रॉस मार्जिन 42% से बढ़कर 46% हो गया है। वहीं कामकाजी मुनाफे में 23% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कामकाजी मुनाफा 512 करोड़ रुपये से बढ़कर 630 करोड़ रुपये हो गया है। मार्जिन 14% से बढ़कर 16% के स्तर पर पहुंच गया है।

कंपनी के भारतीय कारोबार का प्रदर्शन अच्छा रहा है। कंपनी को चाय के कारोबार में बाजार हिस्सेदारी का नुकसान उठाना पड़ा है। कंपनी के पैकेज्ड बेवरेज कारोबार से आय में 2% की वृद्धि हुई है। भारतीय फूड कारोबार में 20% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी लगातार दहाई अंक में वृद्धि हासिल कर रही है। टाटा संपन्न पोर्टफोलियो सेगमेंट से आय में 42% की बढ़ोतरी देखने को मिली।
Nourishco (RTD business) कारोबार में 13% की वृद्धि रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय कारोबार से आय में 7% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। कंपनी ने Starbucks के 29 नए स्टोर्स खोले हैं। टाटा कंज्यूमर्स प्रोडक्ट्स का शेयर 5.39% गिर कर 1110.15 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

(शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!