शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडसइंड बैंक का मुनाफा चौथी तिमाही में 15% बढ़ा

निजी क्षेत्र की बैंक इंडसइंड ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक के मुनाफे में 15% की बढ़त देखने को मिली है।

 मुनाफा 2040.5 करोड़ रुपए से बढ़कर 2346.8 करोड़ रुपए हो गया है। शुद्ध ब्याज आय यानी एनआईआई में 15.1% की बढ़ोतरी हुई है। शुद्ध ब्याज आय 4669.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 5376.4 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक के प्रोविजन में सालाना आधार पर 12.7% की गिरावट देखने को मिली है। प्रोविजन 1030 करोड़ रुपये से घटकर 899 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं तिमाही आधार पर प्रोविजन में 3.7% की गिरावट देखने को मिली है। तिमाही आधार पर प्रोविजन 934 करोड़ रुपये रहा है। बैंक का सकल एनपीए (NPA) 1.92% पर सपाट रहा है। वहीं शुद्ध एनपीए भी 0.57% पर सपाट रहा है। बैंक के शुद्ध ब्याज मार्जिन में मामूली गिरावट देखने को मिली है। एनआईएम (NIM) 4.29% से घटकर 4.26% के स्तर पर आ गया है। बैंक का रिटर्न ऑन एसेट 1.9% पर बरकरार रहा है। वहीं रिटर्न ऑन इक्विटी 15.26% से घटकर 15.23% के स्तर पर आ गया है। ग्रॉस आधार पर स्लिपेजेज यानी नया एनपीए 0.56% से घटकर 0.44% के स्तर पर आ गया है। बोर्ड ने 16.5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है।

(शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख