शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईटी कंपनी टेक महिंद्रा का चौथी तिमाही में मुनाफा 29.6% बढ़ा

आईटी की दिग्गज कंपनी टेक महिंद्रा ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 29.6% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 मुनाफा 510 करोड़ रुपये से बढ़कर 610 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं एडजस्टेड आधार पर मुनाफे में 73.9% की बढ़ोतरी देखी गई है। एडजस्टेड आधार पर मुनाफा 510 करोड़ रुपये से बढ़कर 887 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में 1.8% की मामूली गिरावट देखने को मिली है। आय 13101 करोड़ रुपये से घटकर 12871 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। डॉलर आय में भी 1.6% की हल्की गिरावट देखने को मिली है। डॉलर आय 157.3 करोड़ से घटकर 154.8 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का EBIT 9.2% गिर गया है। EBIT 703 करोड़ रुपये से घटकर 638 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं मार्जिन में थोड़ी गिरावट देखी गई है और यह 5.4% से घटकर 5% के स्तर पर आ गया है। कंपनी ने 28 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। सीसी आय में 0.8% की नकारात्मक वृद्धि देखी गई है। चौथी तिमाही में कंपनी को ऑर्डर 38.1 करोड़ डॉलर से बढ़कर 50 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया है। कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में करीब 795 लोगों की कमी आई है। वहीं एट्रिशन दर में कोई कमी नहीं हो रही है और यह 10% पर बरकरार है। कंपनी का शेयर 7.43% चढ़ कर 1278.75 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है। 

(शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!