शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चौथी तिमाही में एसबीआई कार्ड्स का मुनाफा 11% बढ़ा

एसबीआई कार्ड्स ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। स्टैंडअलोन आधार पर मुनाफे में 11% की बढ़ोतरी हुई है। मुनाफा 596.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 662.4 करोड़ रुपये हो गया है।

 वहीं ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई (NII) में 21.4% की वृद्धि दर्ज हुई है।एनआईआई (NII) 1165.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 1414.8 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर एसबीआई कार्ड्स का ग्रॉस एनपीए (NPA) 2.64% से बढ़कर 2.76% हो गया है, वहीं शुद्ध एनपीए 0.96% से बढ़कर 0.99% हो गया है। बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन 11.3% से घटकर 10.9% हो गया है। कंपनी का रिटर्न ऑन इक्विटी 24.6% से घटकर 22.2% हो गया है। रिटर्न ऑन एसेट बिना बदलाव के 4.7% पर बरकरार है। नए खाते खुलने की संख्या यानी वॉल्यूम में 24.9% की कमी आई है। कार्ड इन फोर्स में 13% की बढ़ोतरी हुई है। कार्ड्स पर खर्च में 11% की वृद्धि देखने को मिली है। रिटेल खर्च जहां 25% बढ़ा है वहीं कॉरपोरेट खर्च में 33% की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के मार्केट शेयर यानी बाजार हिस्सेदारी में गिरावट देखने को मिली है और यह 19.7% से घटकर 18.6% रह गया है। क्रेडिट लागत तिमाही आधार पर 7% की वृद्धि हुई है वहीं सालाना आधार पर 50% की बढ़ोतरी हुई है। एसबीआई कार्ड्स का शेयर 1.05% शेयर 750.45 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 28 अप्रैल, 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!