शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चौथी तिमाही में आरबीएल बैंक का मुनाफा 30.1% बढ़ा

आरबीएल बैंक ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक के मुनाफे में 30.1% की बढ़ोतरी हुई है। बैंक का मुनाफा 271.05 करोड़ रुपये से बढ़कर 352.6 करोड़ रुपये हो गया है।

 वहीं बैंक के ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई (NII) में भी 17.9% की वृद्धि देखने को मिली है। ब्याज से शुद्ध आय 1357.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 1599.9 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर सकल एनपीए (NPA) यानी एनपीए 3.12% से घटकर 2.65% के स्तर पर आ गया है। वहीं नेट एनपीए 0.8% से घटकर 0.74% हो गया है। सालाना आधार पर प्रोविजन में 76.3% की गिरावट देखने को मिली है। प्रोविजन 271.05 करोड़ रुपये से बढ़कर 413.8 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। शुद्ध ब्याज मार्जिन 5.52% से घटकर 5.45% हो गया है। बोर्ड ने 1.5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया है। स्लिपेजेज अनुपात 0.88% से घटकर 0.86% हो गया है। रिटर्न ऑन एसेट 1% से बढ़कर 1.08% हो गया है। रिटर्न ऑन एसेट 8.11% से बढ़कर 9.73% हो गया है। आरबीएल बैंक का शेयर 0.94% गिर कर 262.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है। बैंक को शुद्ध ब्याज मार्जिन समान स्तर पर बने रहने की उम्मीद है। कलेक्शन क्षमा 99.4% से ज्यादा है।

(शेयर मंथन, 29 मार्च, 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख