शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चौथी तिमाही में अल्ट्राटेक का मुनाफा 35.3% बढ़ा

आदित्य बिड़ला ग्रुप की दिग्गज सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 35.3% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

कंपनी का कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफा 1667 करोड़ रुपये से बढ़कर 2258 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय में 9.4% की वृद्धि देखने को मिली है। वहीं आय 18,662 करोड़ रुपये से बढ़कर 20,419 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में भी 24% की बढ़ोतरी दिखी है और यह 3322 करोड़ रुपये से बढ़कर 4114 करोड़ रुपये हो गया है। मार्जिन के मोर्चे पर भी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है। मार्जिन 17.8% से बढ़कर 20.1% हो गया है। कंपनी ने शेयरधारकों के लिए 70 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का ऐलान किया है। चौथी तिमाही में वॉल्यूम ग्रोथ 11% पर रहा है। वहीं अगर पूरे वित्त वर्ष 2024 की बात करें तो वॉल्यूम ग्रोथ 13% दर्ज हुआ है। कंपनी की अन्य आय 11% बढ़कर 136 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है। पूरे साल के लिए EBITDA 1101 रुपये प्रति मीट्रिक टन रहा है। चौथी तिमाही में क्षमता इस्तेमाल 98% रहा जबकि पूरे साल के दौरान यह 85% रहा है। इस साल कंपनी ने 13.27 एमटीपीए क्षमता अलग-अलग जगहों पर जोड़े हैं।  

(शेयर मंथन, 30 अप्रैल, 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख