शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अजंता फार्मा बोर्ड से बायबैक प्रस्ताव को मंजूरी, चौथी तिमाही में मुनाफा 65.7% बढ़ा

अजंता फार्मा के बोर्ड ने बायबैक प्रस्ताव को मंजूरी दी है। बोर्ड बायबैक पर 285 करोड़ रुपये खर्च करेगी। बायबैक का भाव 2770 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

 बायबैक मौजूदा भाव से 25% प्रीमियम पर करेगी। कंपनी ने 30 मई 2024 को बायबैक के लिए रिकॉर्ड तारीख तय की है। आपको बता दें कि कंपनी 2020 से अब तक चार बायबैक कर चुकी है। बायबैक के तहत 10.28 लाख शेयरों को कंपनी खरीदेगी। यह कंपनी के 0.82% इक्विटी के बराबर है। कंपनी ने 2020 में 135 करोड़ रुपये का बायबैक किया था। वहीं 2021 में 285 करोड़ और 2023 में 315 करोड़ रुपये का बायबैक किया था। कंपनी यह बायबैक टेंडर ऑफर के जरिए कर रही है। टेंडर रूट का मतलब कंपनी एक तय प्राइस पर शेयरों को खरीदेगी। हालाकि कंपनी ने बायबैक की टाइमलाइन का ऐलान नहीं किया है। इसके साथ ही कंपनी ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा 65.7% बढ़कर 202.7 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं आय 19.5% की वृद्धि के साथ 1954.1 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं कामकाजी मुनाफा 86.5% बढ़कर 278.4 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं मार्जिन 16.9% से बढ़कर 26.4% के स्तर पर पहुंच गया है। गुरुवार को शेयर 0.4% बढ़कर 2225 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है। पिछले 12 महीने में शेयर 73% बढ़ा है।

(शेयर मंथन, 02 मई, 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख