शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईटी कंपनी कोफोर्ज का चौथी तिमाही में मुनाफा 9.7 % गिरा

आईटी की दिग्गज कंपनी कोफोर्ज ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 9.7% की गिरावट देखने को मिली है।

 मुनाफा 256.1 करोड़ रुपये से गिरकर 231.3 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की आय में 1.5% की मामूली बढ़त देखने को मिली है। आय 2323.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 2358.5 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। डॉलर आय में भी 1.7% की हल्की बढ़त देखने को मिली है। डॉलर आय 28.19 करोड़ से बढ़कर 28.68 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के EBIT में 4.1% की गिरावट देखने को मिली है। EBIT 314 करोड़ रुपये से घटकर 301.1 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं मार्जिन में थोड़ी गिरावट देखी गई है और यह 13.5% से घटकर 12.8% के स्तर पर आ गया है। कंपनी ने 19 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। डिविडेंड की रिकॉर्ड तारीख 15 मई रखी गई है। सीसी आय में 1.9% की वृद्धि देखी गई है। चौथी तिमाही में एट्रिशन दर 11.5% पर रहा है। बोर्ड ने सिगनिटी टेक में 54% हिस्सा खरीद को मंजूरी दी है। यह हिस्सा खरीद 1415 रुपये प्रति शेयर के भाव पर होगा। कंपनी का शेयर 10.09%) गिर कर 4482.55 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

(शेयर मंथन, 3 मई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख