शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चौथी तिमाही में महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस का मुनाफा 9.5% गिरा

महिंद्रा ग्रुप की एनबीएफीसी (NBFC) कंपनी एमऐंडएम (M&M) फाइनेंस ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। एमऐंडएम फाइनेंस का मुनाफा 9.5% गिरा है।

एमऐंडएम फाइनेंस का मुनाफा 684.1 करोड़ रुपये से गिर कर 619 करोड़ रुपये हो गया है। ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई (NII) में 13.2% की बढ़ोतरी देखने को मिली। एनआईआई 1600.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 1812 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का सकल एनपीए यानी ग्रॉस एनपीए 3.97% से घटकर 3.4% के स्तर पर आ गया है। वहीं शुद्ध एनपीए यानी नेट एनपीए में गिरावट देखने को मिली है और यह 1.52% से घटकर 1.28% दर्ज हुआ है। शुद्ध ब्याज मार्जिन 6.8% से बढ़कर 7.1% हो गया है। कंपनी का रिटर्न ऑन एसेट 2.1% से बढ़कर 2.2% के स्तर पर पहुंच गया है। एमऐंडएम (M&M) फाइनेंस का एयूएम यानी एसेट अंडर मैनेजमेंट 1 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है। एयूएम 24% की बढ़ोतरी के साथ 1.02 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। हाल ही में कंपनी ने मिजोरम के एक शाखा में धोखाधड़ी की बात की जानकारी एक्सचेंज को दी थी। कंपनी ने नतीजों में इस बात का जिक्र करते हुए मुनाफे पर 135.9 करोड़ रुपये के असर की बात कही है। कंपनी ने इस रकम के लिए एकमुश्त प्रोविजन किया है। कंपनी ने 6.3 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.57% चढ़ कर 266.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 5 मई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख