शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चौथी तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा 55.2% बढ़ा

इंडियन बैंक ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इंडियन बैंक का मुनाफा 55.2% बढ़ा है। इंडियन बैंक का मुनाफा 1447.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 2247 करोड़ रुपये हो गया है।

 ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई (NII) में 9.2% की बढ़ोतरी देखने को मिली। एनआईआई 5508.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 6015.4 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का सकल एनपीए यानी ग्रॉस एनपीए 4.47% से घटकर 3.95% के स्तर पर आ गया है। वहीं शुद्ध एनपीए यानी नेट एनपीए में गिरावट देखने को मिली है और यह 0.53% से घटकर 0.43% दर्ज हुआ है। कंपनी ने 12 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। फी से होने वाली आय में 6% की बढ़ोतरी हुई है और यह 914 करोड़ रुपये से बढ़कर 970 करोड़ रुपये हो गया है। स्लिपेजेज रेश्यो 1.11% पर बरकरार है। पिछली तिमाही में 1238 करोड़ के नए एनपीए हुए थे। बैंक के मैनेजमेंट का कहना है कि वित्त वर्ष 2025 में 500 करोड़ रुपये के एनपीए को एआरसी को बेचने की योजना है। वहीं वित्त वर्ष 2024 में बेचे गए बैड लोन यानी एनपीए करीब 450 करोड़ रुपये का था। कंपनी का शेयर 0.57% चढ़ कर 266.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 7 मई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख