शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वोल्टास का चौथी तिमाही में मुनाफा 22% गिरा

टाटा ग्रुप की एयरकंडीशंस मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनी वोल्टास ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के कंसो मुनाफे में 22% की गिरावट देखने को मिली है।

 कंसो मुनाफा 143 करोड़ रुपये से घटकर 111 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कंपनी की कंसो आय में 42% की बढ़त देखने को मिली है। आय 2957 करोड़ रुपये से घटकर 4203 करोड़ रुपये हो गया है। कामकाजी मुनाफे में 12% की गिरावट देखने को मिली है। कामकाजी मुनाफा 218 करोड़ रुपये से घटकर 191 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं ग्रॉस मार्जिन 64% से घटकर 50% रह गया है। मार्जिन के मोर्चे पर प्रदर्शन कमजोर रहा है। मार्जिन 7.4% से घटकर 4.5% हो गया है। कंपनी के यूसीपी (UCP) कारोबार की आय में 44% की बढ़त रही है। वहीं इएमपीएस (EMPS) कारोबार से आय में 47% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। इसके अलावा ईपीएस (EPS) कारोबार से आय में 10% की बढ़ोतरी हुई है। भारत की पहली एसी बनाने वाली कंपनी है जिसने एक साल में 20 लाख एसी बिक्री का मुकाम हासिल किया है। चौथी तिमाही में वॉल्यूम ग्रोथ 72% रही है। एसी मार्केट शेयर 18.7% रहा है। कंपनी ने 5.50 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी का शेयर 5.07% गिर कर 1318.80 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है। 

(शेयर मंथन, 8 मई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख