शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज कंज्यूमर केयर ने बायबैक प्रस्ताव को मंजूरी दी, मुनाफा 12.1% गिरा

बजाज कंज्यूमर केयर ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा 12.1% गिरा है। मुनाफा 40.5 करोड़ रुपये से घटकर 35.6 करोड़ रुपये हो गया है।

 वहीं कंपनी की आय में 3.8% की गिरावट देखने को मिली है। आय 249.4 करोड़ रुपये से घटकर 240 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 16.5% का नुकसान देखने को मिला है। कामकाजी मुनाफा 41.68 करोड़ रुपये से घटकर 34.8 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं मार्जिन 16.71% से घटकर 14.51% के स्तर पर आ गया है। कंपनी के बोर्ड की हुई आज बैठक में बायबैक प्रस्ताव पर भी फैसला लिया गया है। कंपनी ने बायबैक प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कंपनी 57.41 लाख शेयरों का बायबैक करेगी। कंपनी का यह बायबैक टेंडर रूट के जरिए किया जाएगा। बायबैक के तहत 4.02% शेयर खरीदे जाएंगे। बोर्ड ने बायबैक के लिए 290 रुपये प्रति शेयर के भाव को मंजूरी दी है। कंपनी की ओर से बायबैक के लिए तय किया गया भाव बुधवार की क्लोजिंग भाव से 11.30% प्रीमियम पर है। कंपनी की ओर से अधिकतम 166.49 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक होंगे। कंपनी का शेयर 1.01% चढ़ कर 260.25 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।  

(शेयर मंथन, 8 मई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख