शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चौथी तिमाही में केनरा बैंक का मुनाफा 18% बढ़ा

केनरा बैंक ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। केनरा बैंक का मुनाफा 18% बढ़ा है। केनरा बैंक का मुनाफा 3175 करोड़ रुपये से बढ़कर 3757 करोड़ रुपये हो गया है।

 ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई (NII) में 11.2% की बढ़ोतरी देखने को मिली। एनआईआई 8617 करोड़ रुपये से बढ़कर 9580 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का सकल एनपीए यानी ग्रॉस एनपीए 4.39% से घटकर 4.23% के स्तर पर आ गया है। वहीं शुद्ध एनपीए यानी नेट एनपीए में गिरावट देखने को मिली है और यह 1.32% से घटकर 1.27% दर्ज हुआ है। कंपनी ने 16.10 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। बैंक के प्रोविजन में सालाना आधार पर 5% की गिरावट देखने को मिली है। प्रोविजन 2399 करोड़ रुपये से घटकर 2280 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं तिमाही आधार पर प्रोविजन में 8.2% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। प्रोविजन कवरेज रेश्यो 89.10% रहा है। FY25 में ग्लोबल कारोबार ग्रोथ गाइडेंस 10% रहने की उम्मीद है। वैश्विक कारोबार ग्रोथ गाइडेंस 11.31% से घटकर 10% संभव है। वहीं FY25 में ग्लोबल डिपॉजिट ग्रोथ गाइडेंस 9% रहने की उम्मीद है, जबकि ग्लोबल NIM ग्रोथ गाइडेंस 2.90% संभव है। कंपनी का शेयर 2.19% गिर कर 545.50 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 9 मई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख