शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चौथी तिमाही में टाटा मोटर्स का मुनाफा 3.2 गुना बढ़ा

टाटा ग्रुप की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा 3.2 गुना बढ़ा है।

 कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी का मुनाफा 5408 करोड़ रुपये से बढ़कर 17407 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के मुनाफे में बढ़ोतरी की वजह डेफर्ड टैक्स एसेट के कारण हुआ है। कंपनी को 8300 करोड़ रुपये का डेफर्ड टैक्स जेएलआर (JLR, TML) और टाटा मोटर्स को मिला है। कंपनी की आय में 13.3% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की आय 1.05 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 1.19 लाख करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का कामकाजी मुनाफा एडजस्टेड आधार पर 33% बढ़ा है। एडजस्टेड आधार पर कामकाजी मुनाफा 12,796 करोड़ रुपये से बढ़कर 16,995 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं एडजस्टेड आधार पर मार्जिन 12.1% से बढ़कर 14.2% हो गया है। वहीं कंपनी का अतिरिक्त खर्च 215 करोड़ रुपये से घटकर 88 करोड़ रुपये हो गया है। टैक्स छूट 621 करोड़ रुपये से बढ़कर 8159 करोड़ हो गया है। फॉरेक्स गेन 318 करोड़ रुपये से घटकर 140 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी ने कुल 6 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने 3 रुपये का डिविडेंड और 3 रुपये का स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया है। कमर्शियल व्हीकल और पैसेंजर व्हीकल कारोबार का डीमर्जर अप्रैल-जुलाई 2025 के दौरान पूरी होने की उम्मीद है। बोर्ड अगले 2 महीने में डीमर्जर स्कीम को मंजूरी देगी। टाटा मोटर्स ने 11 जून और जेएलआर ने 19 जून को इन्वेस्टर्स डे बुलाई है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.59% चढ़ कर 1046.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 12 मई 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!