शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चौथी तिमाही में करूर वैश्य बैंक का मुनाफा 35% बढ़ा

करूर वैश्य बैंक ने चौथी तिमाही के नतीजे सोमवार को जारी किए हैं। करूर वैश्य बैंक का मुनाफा 35% बढ़ा है।

 करूर वैश्य बैंक का मुनाफा 338 करोड़ रुपये से बढ़कर 456 करोड़ रुपये हो गया है। एनआईआई (NII) में % की बढ़ोतरी देखने को मिली है। एनआईआई 893 करोड़ रुपये से बढ़कर 995 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय में 25% की वृद्धि हुई है। ऑपरेटिंग मुनाफे में 18% की बढो़तरी हुई है। कंपनी का सकल एनपीए यानी ग्रॉस एनपीए 1.58% से घटकर 1.40% के स्तर पर आ गया है। वहीं शुद्ध एनपीए यानी नेट एनपीए में गिरावट देखने को मिली है और यह 0.42% से घटकर 0.40% दर्ज हुआ है। कंपनी ने 2.40 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। प्रोविजन सालाना आधार पर बिना बदलाव के 293 करोड़ रुपये पर बरकरार है। तिमाही आधार पर प्रोविजन 150 करोड़ रुपये से बढ़कर 293 करोड़ रुपये हो गया है। चौथी तिमाही के नतीजों के बाद कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने खरीदारी की राय के साथ लक्ष्य 195 रुपये से बढ़ाकर 215 रुपये कर दिया है। करूर वैश्य बैंक का शेयर 3.50% चढ़ कर 193.75 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

(शेयर मंथन, 14 मई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख