शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चौथी तिमाही में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का मुनाफा 7% बढ़ा

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का मुनाफा 6.5% बढ़ा है। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का मुनाफा 309.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 329.6 करोड़ रुपये हो गया है।

 एनआईआई (NII) में 26.4% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। एनआईआई 738 करोड़ रुपये से बढ़कर 933 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का सकल एनपीए यानी ग्रॉस एनपीए 2.18% से बढ़कर 2.23% के स्तर पर आ गया है। वहीं शुद्ध एनपीए यानी नेट एनपीए में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 0.17% से बढ़कर 0.28% दर्ज हुआ है। कंपनी ने 1.5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। चौथी तिमाही में डिस्बर्समेंट में 11% की बढ़ोतरी हुई है और यह 6681 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि सालाना डिस्बर्समेंट 17% बढ़कर 22,389 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक ने अफॉर्डेबल हाउसिंग सेगमेंट में 730 करोड़ रुपये का डिस्बर्समेंट किया है जबकि पूरे साल में यह आंकड़ा 2284 करोड़ रुपया रहा है। आपको बता दें कि उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक बंगलुरू आधारित बैंक है। इसकी शुरुआत 1 फरवरी 2017 को हुई है। बैंक में उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज की बैंक में 80 फीसदी हिस्सेदारी है। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर शुक्रवार को 3.70% चढ़ कर 53.30 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

(शेयर मंथन, 20 मई 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!