शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चौथी तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 2% गिरा

सरकारी पावर उत्पादन करने वाली कंपनी एनटीपीसी (NTPC) यानी नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 2% की गिरावट देखने को मिली है।

 कंपनी का मुनाफा 5672.3 करोड़ रुपये से घटकर 5556.4 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी की स्टैंडअलोन आधार पर आय में 2.9% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी की आय 41,318 करोड़ रुपये से बढ़कर 42,532.2 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे यानी EBITDA में भी 2% की बढ़त देखी गई है। कामकाजी मुनाफा 11,110 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,334.3 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का मार्जिन 26.9% से घटकर 26.7% हो गया है। कंपनी ने 3.25 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी के इंस्टॉल्ड क्षमता में 5.1% की बढ़ोतरी हुई है। क्षमता 72,254 मेगा वाट से बढ़कर 75,958 मेगा वाट के स्तर पर पहुंच गया है। ग्रॉस यानी सकल पावर उत्पादन में 4.1% की बढ़त देखने को मिली है। पावर उत्पादन 89.7 बिलियन इकाई से बढ़कर 93.4 बिलियन इकाई हो गई है। वहीं कोयला उत्पादन में 21.5% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं बोर्ड ने न्यूक्लियर एनर्जी कारोबार के लिए सब्सिडियरी के गठन को मंजूरी मिली है।

(शेयर मंथन, 28 मई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख