शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नारायणा ह्रद्यालय का चौथी तिमाही में मुनाफा 17.7% बढ़ा

हेल्थकेयर सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी नारायणा ह्रद्यालय ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 17.7% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 कंपनी का मुनाफा 165.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 195 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय में 4.7% की बढ़ोतरी देखी गई है। कंपनी की आय 1221.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 1279.4 करोड़ रुपये हो गया है। कामकाजी मुनाफे में भी 7% की बढ़त देखने को मिली है। कामकाजी मुनाफा 275.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 294.5 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के कामकाजी मार्जिन में मामूली बढ़त देखी गई है। मार्जिन 22.6% से बढ़कर 23% हो गया है। 31 मार्च 2024 तक कंपनी के पास मौजूदा निवेश 183.7 करोड़ रुपये है। कंपनी का नेट डेट टू इक्विटी रेश्यो 0.06 हो गया है। कंपनी ने 4 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके अलावा कंपनी ने बोर्ड से स्पेशल रिजोल्यूशन के जरिए डेट सिक्योरिटीज जारी करने के लिए शेयरधारकों से मंजूरी मांगी है। इसमें 1200 करोड़ रुपया का एनसीडी (NCD) भी शामिल है। कंपनी प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए एक या दो चरणों में यह राशि जुटाएगी। आपको बता दें कि नारायणा ह्रद्यालय की स्थापना 2000 में डॉ देवी शेट्ठी ने किया था। इस कंपनी का मुख्यालय बंगलुरू में है।
(शेयर मंथन, 28 मई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख