शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वेलस्पन कॉर्प का चौथी तिमाही में खराब नतीजे, कमजोर गाइडेंस से शेयर पर दिखा दबाव

वेलस्पन ग्रुप की नामी कंपनी वेलस्पन कॉर्प ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 19.7% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 कंपनी का मुनाफा 240 करोड़ रुपये से बढ़कर 287 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं कंपनी की आय में 9.6% की वृद्धि देखी गई है। आय 4070 करोड़ रुपये से बढ़कर 4461 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 21.9% की बड़ी गिरावट देखी गई है। कामकाजी मुनाफा 420.5 करोड़ रुपये से घटकर 330.2 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का मार्जिन 10.3% से घटकर 7.4% रह गया है। कंपनी ने 5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। नतीजों के बाद कंपनी के शेयर में गिरावट देखने को मिली। इसकी वजह कंपनी की ओर से बेहतर गाइडेंस नहीं देना रहा। कंपनी को वित्त वर्ष 2025 में आय में 3.3% गिरावट की संभावना है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की आय जहां 17,582 करोड़ रुपये थी वहीं वित्त वर्ष 2025 में 17,000 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद जताई गई है। वहीं कामकाजी मुनाफे में भी गिरावट की संभावना है। कामकाजी मुनाफा भी 1804 करोड़ रुपये से घटकर 1700 रुपये तक रहने की संभावना है। कंपनी का शेयर 8.74% गिर कर 548.95 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 31 मई 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!