शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी कम्युनिकेशन सर्विस प्रोवाइडर से विप्रो को 4174 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

आईटी की दिग्गज कंपनी विप्रो को एक बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर अमेरिका की जानी मानी एक कम्युनिकेशन सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी से मिला है।

 इस ऑर्डर की रकम 50 करोड़ डॉलर यानी करीब 4174 करोड़ रुपये का है। कंपनी को इस ऑर्डर के तहत कुछ उत्पादों की मैनेज्ड सर्विसेज और इंडस्ट्री सॉल्यूशंस के लिए मिला है। यह ऑर्डर 5 साल की अवधि के लिए मिला है। हाल हीं में कंपनी ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। कंपनी के मुनाफे में 7.8% की गिरावट देखी गई थी। मुनाफा 3074.5 करोड़ रुपये से घटकर 2834.6 करोड़ रुपये रह गई थी। वहीं आय में भी 4.2% की गिरावट देखी गई है और यह 22,208.3 करोड़ रुपये रही है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी को उम्मीद है कि आईटी सर्विस बिजनेस सेगमेंट से आय 261.7 करोड़ से लेकर 267 करोड़ डॉलर रह सकती है। इससे तिमाही आधार पर कॉन्सटेंट करेंसी टर्म के आधार पर गाइडेंस में 0.5%-1.5% तक बढ़ने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की आय में सालाना आधार पर 0.8% की गिरावट रही है। आय पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 89,760.3 करोड़ रुपये रही है। वहीं वित्त वर्ष 2024 में मुनाफा 2.6% गिर कर 11,045 करोड़ रुपये रही है। शुक्रवार को विप्रो का शेयर बीएसई पर 2.09% चढ़ कर 461 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। 

(शेयर मंथन, 09 जून 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख