शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्लेनमार्क फार्मा को यूएसएफडीए से दवा की अर्जी को मंजूरी मिली

ग्लेनमार्क फार्मा को दवा की अर्जी के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को यह मंजूरी अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए (USFDA) से मंजूरी मिली है।

 कंपनी को यह मंजूरी एसोमेप्राजोल मैग्नीशियम डिलेड रिलीज (Esomeprazole Magnesium Delayed-Release) के लिए मिली है। इस दवा का इस्तेमाल चुनिंदा पेट और आहार नली से जुड़ी बीमारियों के इलाज में किया जाता है। इसमें एसिड रिफ्लक्स और अल्सर जैसी बीमारियां शामिल हैं। दवा के इस्तेमाल से पेट में एसिड की मात्रा में कमी आती है। इसके इस्तेमाल से हर्टबर्न और किसी चीज को खाने में आ रही दिक्कत में कमी आती है। यह दवा 20 मिलीग्राम क्षमता में उपलब्ध है। यह Haleon US होल्डिंग LLC के नेक्सियम दवा के बराबर है। अमेरिका में इस दवा का वितरण ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स इंक करेगी। पिछले 1 साल के अंदर अमेरिका में इस दवा की सालाना बिक्री 25.9 करोड़ डॉलर रही है। कंपनी के पोर्टफोलियो में फिलहाल 197 प्रोडक्ट्स हैं। इसके अलावा 50 दवाओं की अर्जी यूएसएफडीए के पास लंबित हैं। कंपनी का शेयर 1.02% चढ़ कर 1202.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।  

(शेयर मंथन, 12 जून 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!