शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सन फार्मा के दादरा इकाई को वॉर्निंग लेटर मिला

भारत की सबसे बड़ी फार्मा कंपनी सन फार्मा को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए (USFDA) से झटका लगा है। यूएसएफडीए वॉर्निंग लेटर से जुड़े कंटेंट को आगे आने वाले समय में सार्वजनिक करेगी।

 कंपनी को यह वॉर्निंग लेटर दादरा इकाई के लिए मिला है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा है कि वॉर्निंग लेटर में सीजीएमपी (CGMP) यानी करेंट गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज से जुड़े रेगुलेशन के उल्लंघन के बारे में जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि कंपनी के दादरा इकाई को इसी साल यूएसएफडीए से 11 अप्रैल को ओएआई (OAI) यानी ऑफिशियल एक्शन इंडीकेटेड का दर्जा मिला था। इसके बाद अमेरिकी रेगुलेटर ने 4 से 15 दिसंबर 2023 के दौरान जांच की थी। ओएआई दर्जा मिलने का मतलब इकाई को रेगुलेटर की ओर से और प्रशासनिक कदम की सिफारिश की जा सकती है। यह कमद रेगुलेटरी या प्रशासनिक या फिर दोनों हो सकता है। कंपनी ने चौथी तिमाही के नतीजों के बाद एनालिस्ट के साथ चर्चा के दौरान ऑडिट में आए नकारात्मक परिणाम को लेकर चिंता जताई थी। कंपनी का फोकस आने वाले तिमाही में सकारात्मक परिणाम के साथ बेहतर प्रदर्शन करने पर जोर है। कंपनी के दादरा इकाई में ओरल सॉलिड डोजेज फॉर्म का उत्पादन होता है जो रेवलिमिड दवा की जेनरिक है। यह दवा कई कंपनियों की बिक्री का एक अहम हिस्सा है। सन फार्मा का शेयर 2.19% गिर कर 1471 करोड़ रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 20 जून 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख