शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

प्रेस्टिज एस्टेट्स के बोर्ड से QIP के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी

प्रेस्टिज एस्टेट्स के बोर्ड ने फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बोर्ड ने क्यूआईपी (QIP) यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

 कंपनी की दक्षिण भारत में मजबूत पकड़ है। कंपनी के बोर्ड की 21 जून यानी शुक्रवार को हुई बैठक में क्यूआईपी के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। क्यूआईपी के जरिए अधिकतम 5000 करोड़ रुपये तक के फंड जुटाने को मंजूरी दी है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक फंड जुटाने के लिए इक्विटी शेयर या दूसरे योग्य सिक्योरिटीज जारी कर फंड जुटाएगी। इसके अलावा कंपनी के बोर्ड ने हॉस्पिटैलिटी सेगमेंट के एसेट्स को मोनेटाइज करने यानी बिक्री को भी मंजूरी दी है। आपको बता दें कि प्रेस्टिज हॉस्पिटैलिटी वेंचर्स लिमिटेड कंपनी की सब्सिडियरी है। इसकी बिक्री शेयर जारी कर की जाएगी। इसकी बिक्री शेयरधारकों से मंजूरी, बाजार की स्थिति और जरूरी मंजूरी के ऊपर निर्भर करेगा। इसके लिए बोर्ड ने एक सब-कमिटी का भी गठन किया है जो इसके स्ट्रक्चर और प्रक्रिया को देखेगी। सब कमिटी के ऊपर कंप्लायंस को पूरा करने की जिम्मेदारी होगी। हाल ही में जारी कंपनी के चौथी तिमाही में मुनाफा 70% घटकर 140 करोड़ रुपया रहा था। कंपनी का शेयर 1.52% गिर कर 1983.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है। 

(शेयर मंथन, 21 जून 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!