शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जीई पावर को एनटीपीसी जीई पावर सर्विसेज से ऑर्डर मिला

GE Power यानी जीई पावर कंपनी को एनटीपीसी जीई पावर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (NTPC GE Power Services Private Ltd) से बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को 243.36 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट के लिए लेटर ऑफ इंटेंट यानी (LoI) मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत एलएमजेड (LMZ) स्ट्रीम टर्बाइन के रिनोवेशन और आधुनिकीकरण का काम शामिल है।

यह काम वानाकोबरी थर्मल पावर स्टेशन (TPS) के इकाई 1 और इकाई 2 के लिए है। इन दोनों इकाइयों की क्षमता 210 मेगा वाट की है। इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य हीट रेट एफिशिएंसी में सुधार लाना है। साथ ही इन इकाइयों की ऑपरेशन लाइफ को आगे बढ़ाना है। इस ऑर्डर के तहत स्ट्रीम टर्बाइन रिनोवेशन और मॉडर्नाइजेशन (R&M) का काम शामिल है। इस प्रोजेक्ट को 33 महीने के तय समय में पूरा किया जाना है। आपको बता दें कि एनजीएसएल (NGSL) एक संयुक्त उपक्रम वाली कंपनी है जिसमें जीई पावर इंडिया लिमिटेड (GEPIL) और एनटीपीसी (NTPC) शामिल है। इसमें बोली लगाने में एनटीपीसी आगे रही है वहीं GEPIL कंसोर्शियम साझीदार के तौर पर शामिल रही। इसमें GEPIL प्रोजेक्ट से जुड़े सभी जरूरी सामानों की आपूर्ति करेगी। इसके अलावा डिजाइन, इंजीनियरिंग के साथ सिस्टम की टेस्टिंग और कमीशनिंग भी शामिल है। जीई पावर इंडिया का शेयर 3.50% चढ़ कर 407 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 21 जून 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख