शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सिप्ला के गोवा इकाई को यूएसएफडीए से 6 आपत्तियां जारी

दवा की नामी कंपनी सिप्ला के लिए बुरी खबर है। अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए (USFDA) ने कंपनी की गोवा इकाई को जांच के बाद आपत्ति जारी की है। कंपनी की गोवा इकाई को 6 आपत्तियां जारी की गई है।

 21 जून को एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक यूएसएफडीए ने गोवा इकाई की जांच की थी। यह जांच 10 जून से 21 जून के दौरान की गई थी। यूएसएफडीए ने जांच के बाद कंपनी की गोवा इकाई को 6 आपत्तियां जारी की है। आपत्ति के साथ फॉर्म 483 भी जारी किया गया है। सिप्ला ने शेयरधारकों को भरोसा दिया है कि वह यूएसएफडीए के साथ मिल कर काम कर रही है और जल्द ही आपत्तियों को दूर कर लेगी। इन आपत्तियों को रेगुलेटर की ओर से तय किए गए समय सीमा के अंदर दूर किया जाएगा। फॉर्म 483 रेगुलेटरी प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा है। यह रेगुलेटर की ओर से जारी
की गई आपत्तियों की सूची होती है। आपत्ति जारी करने के बाद यूएसएफडीए के इंस्पेक्टर सप्लायर को आपत्तियों के बारे में जानकारी देते हैं। हालाकि आपको बता दें कि इकाई के गुड मैन्युफैक्चरिंग कंप्लायंस को लेकर यूएसएफडीए से यह अंतिम फैसला नहीं होता है। फॉर्म 483 के जारी होने के बाद कंपनी को 15 दिनों का समय दिया जाता है। इस दौरान वह जारी आपत्तियों को दूर कर यूएसएफडीए को सौंपती है। सिप्ला का शेयर 2.41% गिर कर 1504.40 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!