शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बायोकॉन बायोलॉजिक्स को ईएमए से Bevacizumab की मैन्युफैक्चरिंग के लिए मंजूरी मिली

बायोकॉन के लिए अच्छी खबर है। कंपनी की सब्सिडियरी बायोकॉन बायोलॉजिक्स को ईएमए यानी यूरोपियन मेडिसिन्स एजेंसी (EMA) से बायोसिमिलर दवा Bevacizumab की मैन्युफैक्चरिंग के लिए मंजूरी मिली है। इस दवा की मंजूरी से यूरोप में मरीजों की इस दवा की मांग को पूरी की जा सकेगी।

 इस दवा का इस्तेमाल कैंसर के इलाज में किया जाता है। इस दवा की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के कर्नाटक स्थित बंगलुरू इकाई में किया जाएगा। कंपनी के बंगलुरू स्थित इकाई को सितंबर 2022 में Trastuzumab के उत्पादन के लिए मंजूरी मिल चुकी है। यह दवा मल्टी प्रोडक्ट मोनोक्लोनल एंटीबॉडीज (mAbs) के तौर पर काम करता है। इसके अलावा यूरोपियन मेडिसिन्स एजेंसी (EMA) से बंगलुरू के बायोसिमिलर इकाई के गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस सर्टिफिकेट को भी रिन्यु किया गया है। यही नहीं कंपनी के मलेशिया स्थित इंसुलिन इकाई को भी नियमित जीएमपी जांच के बाद सर्टिफिकेट को रिन्यु किया गया है। यह सर्टिफिकेट यूरोपियन मेडिसिन्स एजेंसी (EMA) की ओर से आयरलैंड के हेल्थ प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी अथॉरिटी की ओर से दिया गया है। बायोकॉन का शेयर 1.01% गिर कर 342.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद किया है। 

(शेयर मंथन, 24 जून 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख