शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स को अलग-अलग कारोबार के लिए 2333 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले

कल्पतरु प्रोजेक्ट्स को अलग-अलग कारोबार के लिए कई ऑर्डर्स मिले हैं। कंपनी को करीब 2333 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर्स मिले हैं।

 यह ऑर्डर भारत और विदेश में ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार के लिए मिले हैं। इसके अलावा ईपीसी यानी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन ऑर्डर भी इंडस्ट्रियल इकाई के लिए मिले हैं। यह इंडस्ट्रियल इकाई मेटल इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। यही नहीं कंपनी को भारत में आवासीय बिल्डिंग के लिए भी ऑर्डर्स मिले हैं। कंपनी को यह अवॉर्ड उसकी संयुक्त उपक्रम के अलावा अंतरराष्ट्रीय सब्सिडियरीज को मिले हैं। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष मुनोत ने कहा कि इससे कंपनी की ऑर्डर बुक में बढ़ोतरी होगी। ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार में कंपनी की मौजूदगी बढ़ेगी। साथ ही बिल्डिंग और फैक्ट्रीज में भी कंपनी की क्षमता बढ़ेगी। मार्च के अंत में कंपनी को 2071 करोड़ रुपये के ऑर्डर्स मिले थे। यह ऑर्डर अंडरग्राउंट मेट्रो रेल के डिजाइन और कंस्ट्रक्शन के लिए मिले थे। कंपनी का शेयर 0.93% चढ़कर 1184.30 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 25 जून 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख