शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अल्ट्राटेक इंडिया सीमेंट में 23% हिस्से का अधिग्रहण करेगी

देश की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक इंडिया सीमेंट में 23% हिस्से का अधिग्रहण करेगी। अल्ट्राटेक हिस्सा अधिग्रहण पर 1885 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

 कंपनी की आज हुई बोर्ड बैठक में इंडिया सीमेंट में करीब 23% हिस्सा खरीद को मंजूरी दी है। कंपनी ने करीब 7.06 करोड़ शेयरों का अधिग्रहण करेगी। इंडिया सीमेंट के शेयर में प्री-ओपन में 19.4% इक्विटी का ब्लॉक डील देखने को मिला था जो करीब 6 करोड़ शेयर के बराबर है। इन शेयरों की ब्लॉक डील 265 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से हुई थी। साथ ही कंपनी ने जानकारी दी है कि अल्ट्राटेक 3.4% हिस्सा 285 रुपये प्रति शेयर पर खरीदेगी। आपको बता दें कि अल्ट्राटेक की कुल क्षमता 152.7 एमटीपीए (MTPA) है। कंपनी ने इस साल के शुरुआत में ही केसोराम इंडस्ट्रीज के सीमेंट कारोबार का अधिग्रहण किया था। कंपनी ने यह अधिग्रहण 7600 करोड़ रुपये में किया था। मार्च तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक इंडिया सीमेंट के प्रोमोटर्स के पास 28.42% हिस्सेदारी थी। जहां तक पब्लिक शेयरहोल्डर्स का सवाल है को राधाकिशन दमानी और उनके भाई गोपीकिशन दमानी के पास करीब 25% हिस्सेदारी है। म्यूचुअल फंड के पास 4.67% हिस्सेदारी है, वहीं ईएलएम (ELM) पार्क के पास 5.58% हिस्सेदारी है। आपको बता दें कि इंडिया सीमेंट की दक्षिण भारत की बड़ी सीमेंट कंपनियों में से एक सहै। मौजूदा समय में इंडिया सीमेंट की इंस्टॉल्ड क्षमता 15.5 मीट्रिक टन है। कंपनी सीमेंट के अलावा शिपिंग कारोबार में भी है। इंडिया सीमेंट ने हाल ही में ग्राइंडिंग इकाई को 315 करोड़ रुपये में बेची है। अल्ट्राटेक का शेयर 5.15% चढ़ कर 11716.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ वहीं इंडिया सीमेंट का शेयर 11.66% चढ़ कर 293.23 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। खास बात यह रही कि हिस्सा खरीद के बाद इंडिया सीमेंट का शेयर एफऐंडओ (F&O) में शामिल हो गई है। अल्ट्राटेके ने इंडिया सीमेंट में निवेश को फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट बताया है।

(शेयर मंथन, 27 जून 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!