शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अंबुजा सीमेंट बोर्ड से अदाणी सीमेंटेशन के विलय को मंजूरी

अदाणी ग्रुप की सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट के बोर्ड ने विलय को मंजूरी दे दी है। यह विलय कंपनी के साथ अदाणी सीमेंटेशन को लेकर है।

 27 जून को कंपनी की हुई बोर्ड बैठक में विलय के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक अदाणी सीमेंटेशन के प्रस्तावित विलय (ट्रांसफर्र कंपनी)को अंबुजा सीमेंट में विलय करना है। विलय के बाद अदाणी सीमेंट इंडस्ट्रीज जो फिलहाल अदाणी सीमेंटेशन की सब्सिडियरी है वह अंबुजा सीमेंट की सब्सिडियरी बन जाएगी। यह ट्रांजैक्शन शेयर स्वैप के जरिए किया जाएगा। इसके तहत पेरेंट कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के साथ किसी तरह के नकदी लेनदेन की जरूरत नहीं होगी। विलय के लिए तय स्वैप रेश्यो के तहत अदाणी सीमेंटेशन लिमिटेड के शेयरधारकों को अंबुजा सीमेंट के 1 शेयर के बदले 174 शेयर मिलेंगे। इस तरह से अदाणी सीमेंटेशन के 50,000 शेयर के बदले अंबुजा सीमेंट के 87 लाख शेयरों का ट्रांजैक्शन होगा। कंपनी को इस विलय का फयदा रणनीतिक तौर पर देखने को मिलेगा। रायगढ़ में अंबा नदीं और दाहेज पोर्ट के नजदीक होने का फायदा मिलेगा। इससे समुद्र के रास्ते के अलावा रेलवे के जरिए क्लिंकर की सोर्सिंग की जा सकेगी। इससे कंपनी बड़े वृद्धि वाले बाजार जैसे दक्षिण गुजरात और मुंबई को असरदार तरीके से सप्लाई कर पाएगी। अंबुजा सीमेंट का शेयर 1.45% चढ़ कर 670.25 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

(शेयर मंथन, 28 जून 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख