शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस जियो के बाद भारती एयरटेल का भी टैरिफ में बढ़ोतरी का ऐलान

रिलायंस जियो ने टैरिफ में बढ़ोतरी का ऐलान कल देर शाम कर दिया है। दरों में यह बढ़ोतरी 12-25% के दायरे में हुआ है। कंपनी की ओर से दरों में बढ़ोतरी पोस्टपेड और प्रीपेड कनेक्शन के लिए किया गया है।

 दरों में यह बढ़ोतरी दिसंबर 2021 के बाद किया गया है। इसका मतलब यह हुआ कि दरों में बढ़ोतरी करीब ढाई साल के बाद किया गया है। दरों में यह बढ़ोतरी 3 जुलाई से लागू होगी। कंपनी ने सबसे ज्यादा बढ़ोतरी एक्टिव प्लान में की है। यह 28 दिनों की मान्यता वाले पैकेज में की है जिसके तहत 1.5 जीबी प्रतिदिन डाटा मिलता है। इसके अलावा दरों में दूसरी सबसे बढ़ोतरी 84 दिनों वाले प्लान में की गई है जो करीब 20% है जो 799 रुपये में रिचार्ज होता है। खास बात यह है कि कंपनी ने यह ऐलान जियो की ओर से 1800 मेगा हर्ट्ज में 14.4 MHz की खरीद के एक दिन के बाद आया है। कंपनी ने स्पेक्ट्रम खरीद पर 973 करोड़ रुपये खर्च किया है। जियो के टैरिफ ऐलान के अगले दिन ही भारती एयरटेल ने भी टैरिफ में बढ़ोतरी की है। भारती एयरटेल ने टैरिफ में 10-21% तक की बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई दरें 3 जुलाई से लागू होंगी। बढ़ी हुई दरों के बाद अब 179 का प्लान 199 रुपये में मिलेगा। कंपनी ने प्रीपेड और पोस्टपेड के टैरिफ में बढ़ोतरी की है। टैरिफ में औसत 70 पैसे प्रति दिन से कम की बढ़ोतरी की गई है। पोस्टपेड प्लान में 10-20% तक की बढ़ोतरी की गई है। नई टैरिफ के मुताबिक 399 वाला पोस्टपेड प्लान अब 449 रुपये में मिलेगा। हेल्दी बिजनेस के लिए ARPU ~300 से ऊपर रहना जरूरी है। भारती हेक्साकॉम के सर्किल रेट में भी बढ़ोतरी हुई है। 

(शेयर मंथन, 28 जून 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!