शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बंगलुरू में बेचे 3150 करोड़ रुपये के घर

रियल एस्टेट की दिग्गज कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने बंगलुरू में नया मुकाम हासिल किया है। कंपनी ने इस प्रोजेक्ट में 3150 करोड़ रुपये के घरों की बिक्री की है।

 इस प्रोजेक्ट के साथ ही कंपनी की तिमाही आधार पर वृद्धि 500% से ज्यादा हो गई है। खास बात यह है कि दक्षिण भारत में वित्त वर्ष 2024 के दौरान की गई कुल बिक्री पहले ही तिमाही में हासिल हो गई है। कंपनी ने बंगलुरू प्रोजेक्ट में 2000 से ज्यादा घरों की बिक्री की है। कंपनी की ओर से एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक Godrej Woodscapes यानी गोदरेज वुडस्केप प्रोजेक्ट में 2000 से ज्यादा घरों की बिक्री की गई है। इन घरों की बिक्री से कंपनी को करीब 3150 करोड़ रुपये मिले हैं। कंपनी का यह प्रोजेक्ट वॉल्यूम और बिक्री के हिसाब से काफी सफल रही है। यही नहीं कंपनी की ओर से बाजार में उतारे गए प्रोजेक्ट्स में से यह दूसरा प्रोजेक्ट है जिसमें 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिक्री की गई है। यह पिछले 3 महीने में हुआ है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में यह दूसरा ऐसा प्रोजेक्ट है जिसमें 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बिक्री हुई है। कंपनी का शेयर 4.41% बढ़कर 3301.10 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।  

(शेयर मंथन, 2 जुलाई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख