शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में एवेन्यू सुपरमार्ट की आय 18.32% बढ़ी

डी मार्ट के मालिकाना हक के तौर पर ऑपरेट करने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के कारोबारी अपडेट जारी किए हैं।

 पहली तिमाही में कंपनी का कारोबारी प्रदर्शन शानदार रहा है। कंपनी की आय में 18.32% की वृद्धि देखने को मिली है। कंपनी की आय 11,584 करोड़ रुपये से बढ़कर 13,711 करोड़ रुपये हो गया है। पिछली तिमाही में कंपनी की आय 12,393 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी के कुल स्टोर्स की संख्या बढ़कर 371 हो गई है। इसमें राजकोट का एक स्टोर भी शामिल है जो फिलहाल ग्राहकों के लिए बंद है। तिमाही आय के आंकड़ों से कंपनी के प्रदर्शन का पता चलता है। पिछले तीन सालों से लगातार कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा है। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो वित्त वर्ष 2021 के चौथी तिमाही में आय जहां 7303 करोड़ रुपये थी वह अब बढ़कर 13711 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी का शेयर 0.52% गिर कर 4,768.10 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।  

(शेयर मंथन, 4 जुलाई 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!