शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बजाज ऑटो ने उतारी दुनिया की पहली सीएनजी (CNG) बाइक

दोपहिया वाहन की दिग्गज कंपनी बजाज ऑटो ने आज सीएनजी (CNG) बाइक को बाजार में उतारा है। यह दुनिया की पहली सीएनजी बाइक है। इस बाइक का नाम 'Freedom 125' है। कंपनी के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने कहा कि आज के ही दिन 25 साल पहले कंपनी ने सीएनजी थ्री-व्हीलर को बाजार में उतारा था।

 इस बाइक की शुरुआती कीमत 95,000 रुपये है। यह कीमत बेस वेरिएंट ड्रम ब्रेक की है। वहीं ड्रम एलईडी और डिस्क वैरिएंट की कीमत क्रमश 1.05 लाख रुपये और 1.10 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। इस मौके पर केंद्रीय रोड ट्रांसपोर्ट ऐंड हाइवे मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे। उन्होंने बजाज ऑटो को सुझाव दिया है कि पेट्रोल टैंक के बजाए एथेनॉल टैंक का विकल्प सुझाव दिया है। इससे न केवल कार्यक्षमता बढ़ेगी बल्कि लागत भी कम रहेगी। बाइक की बुकिंग आज यानी 5 जुलाई से ही शुरू हो गई है। फिलहाल यह बाइक महाराष्ट्र और गुजरात में मिलेगी। कंपनी की भविष्य में इस बाइक को निर्यात करने की भी योजना है। शुरुआत में कंपनी मिस्र, तंजानिया, कोलंबिया, पेरू, बांग्लादेश और इंडोनेशिया में इस बाइक का निर्यात करेगी। कंपनी शुरुआत में 10,000 CNG मोटरसाइकिल का उत्पादन करेगी, बाद में वित्त वर्ष 2025 अंत तक 30-000-40000 CNG मोटरसाइकिल का उत्पादन करने का लक्ष्य है। बजाज ऑटो का शेयर 1.85% चढ़ कर 9635.80 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 5 जुलाई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख