शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोफोर्ज ने सिग्निटी टेक्नोलॉजी में बढ़ाई अपनी हिस्सेदारी

कोफोर्ज ने सिग्निटी टेक्नोलॉजी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी है। कोफोर्ज ने हिस्सेदारी बढ़ाकर 28% कर ली है। डिजिटल सर्विस और सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी कोफोर्ज ने 5 जुलाई को हिस्सा बढ़ाने की जानकारी एक्सचेंज को दी है।

 कोफोर्ज ने 46.18 लाख इक्विटी शेयर जो करीब 16.92% हिस्से के बराबर है। हिस्से का अधिग्रहण 1398.50 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से की गई है। यह सौदा रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन से जुड़ा नहीं है। इसके अलावा इसमें कोई कोफोर्ज के प्रोमोटर ग्रुप की भी कोई कंपनी शामिल नहीं है। यह खरीदारी ऑन  मार्केट ट्रांसफर के जरिए हुई है। यह शेयर खरीद समझौता के तहत ही किया गया है। यह खरीद सिग्निटी प्रोमोटर और चुनिंदा पब्लिक शेयरधारकों के बीच हुआ है। इस हिस्सा खरीद के बाद कोफोर्ज की हिस्सेदारी बढ़कर 76.3 लाख इक्विटी शेयर हो गया है। हिस्सेदारी बढ़कर करीब 27.98% हो गई है। सिग्निटी टेक्नोलॉजी का गठन 3 सितंबर 1998 को हुआ था। कंपनी इंजीनियरिंग सर्विसेज मुहैया कराती है। कंपनी की मौजूदगी अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चेक रिपब्लिक, दक्षिण अफ्रीका और सिंगापुर में सर्विस मुहैया कराती है। इसके अलावा भारत में एक डिलीवरी सेंटर भी है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का टर्नओवर 814.47 करोड़ रुपये रहा जबकि मुनाफा 94.79 करोड़ रुपये था। इसके लिए कंपनी ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से जरूरी मंजूरी ले ली है। यह अधिग्रहण वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में पूरी होने की उम्मीद है। कोफोर्ज का शेयर शुक्रवार को 0.48% गिर कर NSE 5,870 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ

(शेयर मंथन, 6 जुलाई 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!