शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में इंडसइंड बैंक का एडवांस 16% बढ़ा

निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक ने पहली तिमाही के कारोबारी अपडेट 5 जुलाई को जारी किया है। बैंक के एडवांस में 16% की बढ़ोतरी है। 30 जून तक एडवांस 16% बढ़कर 3.48 लाख करोड़ रुपये रहा है।

 पिछले साल समान अवधि में 3.01 लाख करोड़ रुपये था। जबकि तिमाही आधार पर एडवांस में केवल 1% की वृद्धि हुई है। बैंक के जमा में 15% की वृद्धि देखने को मिली है। जमा 15% बढ़ कर 3.99 लाख करोड़ रुपये दर्ज हुआ है। पिछले साल समान अवधि में यह 3.47 लाख करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर बैंक का रिटेल जमा 1.69 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये हो गया है। बैंक के वित्तीय हालत की असलियत बताने वाला CASA रेश्यो में कमी देखने को मिली है और यह 39.9% से घटकर 36.7% रह गया है। चौथी तिमाही में बैंक का मुनाफा 15% बढ़कर 2349 करोड़ रुपये रहा था। वहीं बैंक के ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई में 13.9% की बढ़ोतरी हुई है। इंडसइंड बैंक का शेयर BSE पर 0.65% गिर कर 1433.80 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

 (शेयर मंथन, 6 जुलाई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख