शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टूब्रो को मिडिल-ईस्ट में सोलर पावर इकाई के लिए बड़ा ऑर्डर मिला

इंफ्रा सेक्टर के हर क्षेत्र में काम करने वाली दिग्गज कंपनी लार्सन ऐंड टूब्रो को एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर मिडिल-ईस्ट क्षेत्र से मिला है।

 कंपनी को यह ऑर्डर 10000-15000 करोड़ रुपये के रेंज में मिला है। कंपनी इस रेंज को मेगा कैटेगरी के तह रखती है। इस ऑर्डर के तहत ग्रिड इंटरकनेक्शन का काम करना है। सबस्टेशन और ओवरहेड ट्रांसमिशन का काम भी शामिल है। इस प्रोजेक्ट पर कंपनी जल्द ही काम शुरू करेगी। कंपनी को 2 गीगावाट सोलर पीवी इकाई के निर्माण का जिम्मा मिला है। इस नई इकाई के बनने के बाद कुल क्षमता बढ़कर 3.5 गीगा वाट हो जाएगी। पिछले महीने ही कंपनी ने सोलर और स्टोरेज इकाई के निर्माण के लिए ऑर्डर मिलने की जानकारी दी थी।पिछले हफ्ते भी कंपनी को हाइड्रोकार्बन वर्टिकल को ओएनजीसी (ONGC) से आठवें चरण के लिए पाइपलाइन के रिप्लेसमेंट के लिए ऑर्डर मिला था। यह ऑर्डर 1000-2500 करोड़ रुपये की रेंज में मिला था। लार्सन ऐंड टूब्रो का शेयर 0.13% चढ़ कर 3632 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। 

(शेयर मंथन, 08 जुलाई, 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख