शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पहली तिमाही में एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 35.3% बढ़ा

एचडीएफसी (HDFC) बैंक ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। एचडीएफसी (HDFC) बैंक का मुनाफा 35.3% बढ़ा है। एचडीएफसी बैंक का मुनाफा 11951.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 16174.7 करोड़ रुपये हो गया है।

 एनआईआई (NII) में 26.4% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। एनआईआई 23,599 करोड़ रुपये से बढ़कर 29,837 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी का सकल एनपीए यानी ग्रॉस एनपीए 1.24% से बढ़कर 1.33% के स्तर पर आ गया है। वहीं शुद्ध एनपीए यानी नेट एनपीए में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 0.33% से बढ़कर 0.39% दर्ज हुआ है। बैंक के प्रोविजन में सालाना आधार पर 9% की कमी देखने को मिली है। प्रोविजन 2860 करोड़ रुपये से घटकर 2602 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं तिमाही आधार पर प्रोविजन 80.7% घटकर 13511.6 करोड़ रुपये से 2602 करोड़ रुपये रह गया है। वहीं बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन 3.44% से बढ़कर 3.47% हो गया है। बैंक के बोर्ड से HBD Financial के आईपीओ को भी मंजूरी मिली है। एचडीएफसी बैंक का शेयर सोमवार को 2.19% चढ़ कर 1642.55 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।

(शेयर मंथन, 22 जुलाई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख